Alexa की मदद से लड़की ने बचाई बहन की जान, उसे आनंद महिंद्रा ने दिया नौकरी का ऑफर

Update: 2024-04-07 07:13 GMT
Alexa: बस्ती। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उस लड़की को नौकरी की पेशकश की है। जिस 13 साल की बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए एलेक्सा की मदद से अपने आप को और अपनी छोटी बहन को बंदरों के अटैक से बचा लिया था। दरअसल निकिता के घर बंदर घुस आएं थे। वह सामान इधर-उधर फेंकने लगे। उन बंदरों से खुद को बचाने के लिए निकिता ने अपने घर पर मौजूद एलेक्सा डिवाइस का इस्तेमाल किया था।
बहन और अपनी जान बचाई
उत्तर प्रदेश के बस्ती की रहने वाली 13 साल की बच्ची ने निकिता के घर में कुछ मेहमान आए थे, जिस दौरान गलती से घर का गेट खुला रह गया। तभी कुछ बंदर घर में में घुस आए। वह सामान फेंकने लगे। तो निकिता ने बंदरों से खुद को और अपनी बहन को बचाने के लिए घर पर मौजूद अमेजन एलेक्सा डिवाइस का इस्तेमाल किया। निकिता ने कमरे में घुस आए बंदर को डराने के लिए एलेक्सा को कुत्ते के भौंकने की आवाज निकालने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े: सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश-विदेश में सामूहिक उपवास
आनंद महिंद्रा ने रिएक्ट आया
जिसके बाद एलेक्सा ने तुरंत कुत्ते की आवाज निकालना शुरू कर दिया था। जिसे सुन करके बंदर मौके से भाग गए। निकिता की ये रणनीति काम आ गई। इस तरह अपनी सूझबूझ से खुद को अपनी 15 महीने की बहन को बचा लिया था। इस घटना पर रिएक्ट करते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा, "हमारे युग का पहला सवाल यही है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के आगे झुक जाते हैं या उसको मास्टर कर लेते हैं, इस बच्ची की कहानी कंफर्ट देती है।
यह भी पढ़े: चिलचिलाती धूप के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल
महिंद्रा ने दिया जॉब का उऑफर
आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा, कि टेक्नोलॉजी हमेशा, इंसानों ह्यूमन टैलेंट को बढ़ावा देने वाली रहेगी... बच्ची की त्वरित सोच असाधारण थी। उसने जो प्रदर्शित किया वह पूरी तरह से अप्रत्याशित दुनिया में नेतृत्व की क्षमता थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि वह कॉरपोरेट वर्ल्ड में आना चाहती है तो मैं उम्मीद करता हूं कि @MahindraRise में हम हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।

Similar News