Ghazipur Landfill Site Fire: गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर...
Ghazipur Landfill Site Fire: गाजीपुर, दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रविवार देर शाम लगी इस आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। यहां पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के कचरे का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम द्वारा गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर फेंका जाता है। https://twitter.com/AHindinews/status/1782087862571159612?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1782087862571159612|twgr^04e6b5a5cb4e9cae0216cecd0429ea77699adb15|twcon^s1_&ref_url=https://www.gujaratfirst.com/read/national-read/delhi-fierce-fire-at-gazipur-landfill-site-10-firefighters-at-the-scene/