Fruits For Women: 25 के बाद हर महिला को खाने चाहिए ये 5 फल, मिलते हैं ढेर सारे फायदे
यहां हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर महिला को 25 पार की उम्र से खाने शुरू कर देने चाहिए।
Fruits For Women: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई अपना ध्यान नहीं रख पाता है, जिसकी वजह से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसके अलावा, कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ होती हैं। वैसे तो उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन यदि अपने खान-पान पर ध्यान दिया जाए तो आप बढ़ती उम्र के साथ भी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। स्पेशली महिलाओं में 25 के बाद काफी तेजी के साथ बदलाव देखे जाते हैं। दरअसल, 25 के बाद महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन' के अनुसार, 25 से 30 की उम्र की महिलाओं को अपनी हेल्थ का बेहद ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में इस एज ग्रुप की सभी महिलाओं को अपनी डाइट में पांच फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन 5 फलों के बारे में, जो 25 पार करने के बाद हर महिला को खाने चाहिए।
चेरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चेरी हर महिला के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, चेरी में बहुत से ऐसे गुण होते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द को दूर करते हैं। ऐसे में आप चेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, साथ ही चेरी के जूस को भी पी सकते हैं।