Fire in Maharashtra: औरंगाबाद में कपड़ों की दुकान में लगी आग, दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत सात की मौत
Fire in Maharashtra: औरंगाबाद। छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के छावनी इलाके में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था। यह भी पढ़े: ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.2 तीव्रता का तेज भूकंप, जापान और फिलीपींस में सुनामी...
पुलिस आयुक्त का बयान
संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया (Fire in Maharashtra) ने बताया कि आग आलम टेलर की दुकान में लगी थी, उसकी दूकान के ऊपर वाले फ्लोर पर लोग रहते थे, हालांकि आग ऊपर नहीं पहुंची थी, शायद गहरी नींद में सो रहे परिवार को आग लगने की भनक नहीं लगी। उनकी मौत दम घुट जाने के कारण हुई है।#WATCH महाराष्ट्र: मनोज लोहिया पुलिस आयुक्त(औरंगाबाद) ने कहा, "सुबह करीब 4 बजे छत्रपति संभाजीनगर के छावनी इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई लेकिन शुरुआती जांच के बाद हमें लगता है कि सात लोगों की मौत दम घुटने से हुई... आग लगने के पीछे का… https://t.co/AfI4zu7ntg pic.twitter.com/lKBm384pmM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2024