Amit Shah Viral Video Telangana : तेलंगाना में अमित शाह के फेक वीडियो के खिलाफ हुई FIR, कांग्रेस ने किया था शेयर
Amit Shah Viral Video Telangana : नई दिल्ली। तेलंगाना में गृहमंत्री के एडिटेड वीडियो को वायरल करने पर बड़ी उठापटक सामने आई है। रविवार 28 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वायरल किए गए वीडियो में बीजेपी नेता कथित तौर पर एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में जब इसका फैक्ट चेक पीटीआई ने किया तो इसे फेक पाया गया। इस एडिटेड वीडियो पर गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने इस एडिटेड वीडियो को फैलाने के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई होगी।