एलन मस्क ने अपनी ही कंपनी xAI को X को क्यों बेचा? यूज़र्स को होगा यह बड़ा फायदा!
एलन मस्क ने X को xAI को 33 अरब डॉलर में बेच दिया। इससे यूज़र्स को कैसे फायदा होगा और मस्क का बड़ा प्लान क्या है? जानिए पूरी कहानी।
Elon Musk xai Deal: एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर में बेच दिया है। यह खबर सुनते ही सबके मन में सवाल उठा—आखिर मस्क ने ऐसा क्यों किया और इससे आम यूज़र्स को क्या फायदा होगा? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने खुद X पर पोस्ट करके इसकी वजह और फायदे साफ किए। तो चलिए, इसे आसान और रोचक तरीके से समझते हैं कि माजरा क्या है।
X को xAI के हवाले क्यों किया?
दरअसल मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था और बाद में इसका नाम X कर दिया। अब, 28 मार्च 2025 को उन्होंने इसे अपनी AI कंपनी xAI को बेच दिया। यह डील पूरी तरह स्टॉक्स में हुई यानी नकदी का कोई मैटर नहीं, बता दें कि सिर्फ xAI के शेयरों से भुगतान हुआ। मस्क का कहना है कि X और xAI का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा है। उनके मुताबिक, यह कदम दोनों कंपनियों को एक साथ लाने का है ताकि AI की ताकत और X की पहुँच मिलकर कुछ बड़ा कर सकें। मस्क ने ट्वीट करके लिखा कि "xAI पिछले दो सालों में दुनिया की टॉप AI लैब्स में से एक बन गई है, जो तेज़ी से मॉडल और डेटा सेंटर बना रही है। अब इसे X के साथ जोड़कर हम नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।@xAI has acquired @X in an all-stock transaction. The combination values xAI at $80 billion and X at $33 billion ($45B less $12B debt).
Since its founding two years ago, xAI has rapidly become one of the leading AI labs in the world, building models and data centers at… — Elon Musk (@elonmusk) March 28, 2025