Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा आज, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख आज 16 मार्च 2024 को जारी कर दी जाएंगी। जिसका ऐलान चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर 3 बजे करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। जिसमें चुनाव के कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़े: सपा ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, भदोही सीट टीएमसी के लिए छोड़ी यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक से इंकार, लेकिन सुनवाई को तैयार
कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव साथ
चुनाव आयोग (Lok Sabha Election 2024) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव, कितने चरणों में होंगे। उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव की आचार संहिता अमल में आ जाएगी। उस की वजह से सरकार कोई भी नई नीति की घोषणा नहीं कर सकेगी।Press Conference by Election Commission to announce schedule for #GeneralElections2024 & some State Assemblies will be held at 3 pm tomorrow ie Saturday, 16th March. It will livestreamed on social media platforms of the ECI pic.twitter.com/1vlWZsLRzt
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 15, 2024