Dungarpur Panther Attack: पहले नील गाय फिर पैंथर ने मीडियाकर्मी का पैर जबड़े में दबोचा, गाँव वालों ने किया काबू
Dungarpur Panther Attack:डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के भादर वन क्षेत्र के गड़िया भादर मेतवाला गांव में एक पैंथर ने मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया। पैंथर ने पहले नील गाय का शिकार किया था। इसके बाद सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी इस घटना को शूट करने वहाँ पहुँच कर जब घटना को शूट कर रहा था। तभी झड़ियों से तेंदुए ने निकाल कर मीडिया कर्मी पर हमला कर दिया। तेंदुआ नील गाय का शिकार करने पर करने के बाद झाड़ियों में छुपा हुआ था।
मीडिया कर्मी का पैर जबड़े में दबोचा
तेंदुए ने मीडियाकर्मी के पैर को जबड़े में दबोच लिया। मीडियाकर्मी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार खुद को बचाने के लिए पैंथर से लड़ता रहा। मीडियाकर्मी को ऐसे लड़ते देख कर आसपास खड़े लोगों ने भी हिम्मत जुटाई और पैंथर को रस्सों से बांध दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी कार्यवाही करते हुए पैंथर को रेस्क्यू कर साथ ले गयी।नीलगाय का शिकार
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़िया भादर मेतवाला गांव में एक घर के पीछे की तरफ मेघ तालाब के पास पैंथर दिखाई दिया। पैंथर एक नील गाय का शिकार करने के बाद झाड़ियों के बीच जाकर छुप गया था। तेंदुआ झाड़ियों में ही नीलगाय शिकार को खा रहा था। इसी बीच गांव के लोग इकट्ठे हो गए। विनोद कटारा, उपसरपंच सुरेश, शंकर कटारा, प्रभु कटारा, मणिलाल कटारा, कालूराम ताबियाड, ज्योतीलाल बुझ समेत गांव के कई लोग इकट्ठे हो गए।Dungarpur Panther Attack: पहले नील गाय फिर पैंथर ने मीडियाकर्मी का पैर जबड़े में दबोचा, गाँव वालों ने किया काबू#dungarpur #panther #wildlife #OTTIndia pic.twitter.com/QUH5bvcE7z
— OTT India (@OTTIndia1) April 1, 2024