Dungarpur Crime News : युवक की युवती संग कुएं में मिली लाश बनी पहेली, घर वालों को बिना बताए आया था गांव
डूंगरपुर । जिले के सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल सतियाला फला में एक युवक व युवती का शव कुएं में मिला। युवक गांव का ही रहने वाला है जबकि लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के शवों को डूंगरपुर अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेस प्रसंग का मामला मान रही है। जांच जारी है। सदर थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि पाल देवल सतियाला फला में एक कुएं में युवक और युवती की लाश मिली। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने कुएं के बाहर मोबाइल और चप्पले पड़ी देखीं। पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोगों ने कुएं की तलाशी ली। कुएं में एक लड़की और लड़के की लाश मिली। यह भी पढ़ें : Tonk News : दूसरी पत्नी पर बेवफाई का आरोप पांच बच्चियों के पिता ने पीया जहर, सुसाइड नोट में बच्चियों से मांगी माफी