Dryfruits Benefits: शरीर की कमजोरी भगानी है दूर, तो इस मेवे को आज से ही बनाए डाइट चार्ट का हिस्सा
आजकल संतुलित भोजन के आभाव में लोगो को शरीर में कमजोरी होने लगती है। जिसके कारण परेशानी होने लगती है।
Dryfruits Benefits: आजकल संतुलित भोजन के आभाव में लोगो को शरीर में कमजोरी होने लगती है। जिसके कारण उन्हें चक्कर आने जैसे परेशानी होने लगती थी। ऐसे में पोषक तत्वों की कमियों के कारण हड्डियों में कमजोरी आने लगती हैं।ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ध्यान रहें की आपकी डाइट में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व जरूर शामिल हों। अगर खानपान में भरपूर पोषक तत्व नहीं होंगे तो हड्डियां कमजोर होने लगेंगी। ऐसे में कोशिश यही की जाती है कि डाइट में उन फूड्स को शामिल किया जाए जिनसे हड्डियों को जरूरी खनिज मिल सकें। आज हम आपको एक ऐसे सूखे मेवे के बारे में बतायंगे जिसके सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी ही साथ ही आपकी बॉडी को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिलेंगे। यह सूखा मेवा काजू, बादाम या किशमिश नहीं बल्कि सूखा अंजीर है। सूखे अंजीर से शरीर को विटामिन, खनिज, डाइट्री फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं।