Dewas Bus News: चलती तीर्थ यात्री बस में लगी आग, मुसाफिरों ने खिड़की तोड़ बचाई जान, लाखों का सामान हुआ खाक...
Dewas Bus News: मध्यप्रदेश के देवास (Dewas) जिले में एक तीर्थ यात्री बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के बैंक नोट प्रेस (Bank Note Press) थाना क्षेत्र मक्सी रोड बाईपास की है। जैसे ही आग की भनक बस में बैठे 100 यात्रियों को लगी तो मुसाफिरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जिस वक्त आग लगी उस दौरान मुसाफिर सो रहे थे। आग लगने से यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन बस में सवार मुसाफिरों का सामान जलकर खाक हो चुका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं यात्रियों ने बताया कि वे रामनवमी और गुड़ी पड़वा मनाने के लिए नेपाल जा रहे थे।
देवास बायपास पर चलती तीर्थ यात्री बस में आग लगने से लाखों का सामान खाक#MPNews #LatestNews #dewas #firebrigade #accident #viralvideo #OTTIndia pic.twitter.com/dvnGyeFzQZ
— OTT India (@OTTIndia1) April 7, 2024