FICCI Water Awards कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, चार श्रेणियों में जल पुरस्कार दिए
13th FICCI Water Awards: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने आज दिल्ली में 11th India Industry Water Conclave तथा 13th FICCI Water Awards कार्यक्रम में भाग लिया।
13th FICCI Water Awards: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने आज दिल्ली में 11th India Industry Water Conclave तथा 13th FICCI Water Awards कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उद्योग जगत, नीति विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ सतत जल प्रबंधन, जल संचय और Water Circularity जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने उद्योगों से सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए जल संरक्षण और जल भंडारण हेतु कड़े उपाय अपनाने का भी आग्रह किया।
सिंधु नदी के अतिरिक्त जल को मोड़ने की योजना:
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (JJM) के लिए अतिरिक्त 1.51 लाख करोड़ रुपये की कैबिनेट मंजूरी का स्वागत किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाना है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने कहा कि सरकार सिंधु नदी प्रणाली के अतिरिक्त जल को कई उत्तरी राज्यों में मोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है। उनके अनुसार, इस कदम का उद्देश्य पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में जल उपलब्धता में सुधार करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल सुरक्षा को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा गया है। उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण, जल उपयोग दक्षता और ट्रीटेड वाटर के पुनः उपयोग को और अधिक गति मिल सकती है। FICCI Water Awards के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। जल संरक्षण और सतत विकास की दिशा में आपके प्रयास देश के लिए प्रेरणादायक हैं।
FICCI जल पुरस्कार भी प्रदान किए
कार्यक्रम के दौरान, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले चार श्रेणियों में FICCI जल पुरस्कार भी प्रदान किए। बायोम एनवायरनमेंट ट्रस्ट को गैर सरकारी संगठन द्वारा जल संबंधी पहलों के लिए पुरस्कार मिला, जबकि अर्थ फोकस अर्थवाइज प्राइवेट लिमिटेड को जल प्रौद्योगिकी में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार FICCI वाटर मिशन की एक वार्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन प्रथाओं में योगदान देने वाले संगठनों और संस्थानों को सम्मानित करना है।