रमतोत्सव -2026 को धूमधाम से किया आयोजित, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल हुए शामिल

Ramtotsav 2026: सूरत महानगरपालिका द्वारा संचालित नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के वार्षिक खेल कूद समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-08 09:25 GMT

Ramtotsav-2026: सूरत महानगरपालिका द्वारा संचालित नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के वार्षिक खेल कूद समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल उपस्थित रहे। नगर प्राथमिक शिक्षण समिति-सूरत द्वारा आयोजित रमतोत्सव -2026 के अंतर्गत विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और ट्रॉफी वितरण भी किया गया।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल हुए शामिल

इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल के साथ मेयर दक्षेशभाई मावाणी, शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, साशक पक्ष के नेता श्रीमती शशीबेन त्रिपाठी, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटिल शिक्षण समिति के चेयरमैन सहित पूरी टीम एवं पदाधिकारी, अभिभावक विद्यार्थी शिक्षक मौजूद रहे।

 

रमतोत्सव -2026 को धूमधाम से आयोजित किया

नगर प्राथमिक शिक्षण समिति ने रमतोत्सव -2026 को धूमधाम से आयोजित किया। रमतोत्सव -2026 के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने संबोधित किया।

 

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने उपस्थित अभिभावक,विद्यार्थी ,शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं।

Tags:    

Similar News