CM Arvind Kejriwal की पत्नी सुनीता ने पढ़ा भावुक संदेश, मेरे पति लोहे की तरह मजबूत...
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेरे पति और आपके सीएम अरविंद केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। तब तक समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। वह जल्द बाहर आएंगे और वादे पूरे करूंगे। यह भी पढ़े: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में 73 फीसदी मतदान, शुक्रवार रात से मतगणना जारी, रविवार तक आएंगे परिणाम
सुनीता ने एक वीडियो जारी किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा, मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है, मेरा पूरा जीवन संघर्ष का है, इसलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है।देशवासियों के लिए जेल से अरविंद केजरीवाल का संदेश। https://t.co/PLYu7sT3nz
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2024