बहु ने पहले ससुर फिर तांत्रिक से बनाए अवैध संबंध, उसके बाद तांत्रिक से करा दी ससुर की हत्या, जानें क्या है Inside Story
Crime Story झुंझुनूं। अवैध संबंधों की राह पर चली बहु ने पहले अपने ससुर और फिर तांत्रिक से संबंध बना लिए. सालों तक चले इस अवैध संबंधों के खेल का पता जब ससुर को चला तो दोनों में अनबन शुरू हो गई। राज खुल जाने के डर से बहु ने आखिरकार तांत्रिक से अपने ससुर की हत्या तक करा डाली। आश्चर्य की बात यह है कि यह सब एक ही छत के नीचे सालों से चल रहा था और बहु के पति को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। जनपद के पचेरीकलां थाना क्षेत्र के भालोठ में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के कोल्ड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पुत्रवधू मंजू पत्नी रोहताश सहित उसके तांत्रिक प्रेमी व दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुत्रवधू मंजू ने ही अपने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या करवाई थी। मृतक भानाराम अपनी पुत्रवधू के अवैध संबंध से नाराज था। इसके चलते उसने मंजू से अनबन शुरू कर दी। इस बात को लेकर मंजू काफी नाराज चल रही थी। यह भी पढ़ें : RJD Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजद का घोषणापत्र जारी, तेजस्वी बोले एक करोड़ सरकारी नौकरी का वादा