CR Patil on Congress: राहुल गांधी के राजाओं वाले बयान पर सीआर पाटिल ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की मानसिकता छीनने वाली...

Update: 2024-04-28 11:35 GMT
CR Patil on Congress: गुजरात। राहुल गांधी के राजा-महाराजा वाले बयान पर गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यीशी सीआर पाटिल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। पाटिल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी संकट में है। बता दें कि राहुल गांधी ने एक चुनावी भाषण में कहा था कि राजा-महाराजा दलित, आदिवासियों और गरीबों का शोषण करते थे। राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीति में खलबली मचा दी। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा।
कांग्रेस पर भड़के पाटिल
सीआर पाटिल ने राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में गलत मुद्दा उछाल रही है। इस तरह के बयान का कांग्रेस की मानसिकता को उजाकर करती है। पाटिल (CR Patil on Congress) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सालों से दूसरों की जमीन हड़पने के काम में लगी रही।
प्रियंका गांधी की भी लगाई क्लास
सीआर पाटिल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को भ्रमित किया है। पाटिल ने राहुल और प्रियंका पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता सिर्फ छीनने की रही है। राजपूत-राजघरानों के अपमान पर कांग्रेस पर भड़के CR पाटिल (CR Patil on Congress) ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। फिलहाल, राहुल के बयान से कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। यह भी पढ़ें: PM Modi in Karnataka: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल को नवाबों और सुल्तानों के अत्याचार याद नहीं आते…

Similar News