Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी पार्टी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा हैं। अबकी से भारत की सबसे अमीर महिला व देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शुमार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। उनका इस्तीफा बेटे नवीन जिंदल के हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद आया हैं। जिस कारण संभावना है कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, देश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान
कांग्रेस से सावित्री जिंदल का इस्तीफ़ा
पूर्व कांग्रेस नेता सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया एक्स पर इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है, हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।
हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन… — Savitri Jindal (@SavitriJindal) March 27, 2024