Congress protests on Surat Election: सूरत चुनाव को स्थगित करने की कांग्रेस ने की मांग, मोदी पर चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Congress protests on Surat Election: नई दिल्ली। सूरत में कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सूरत चुनाव स्थगित करने को कहा है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा है कि सूरत में समान अवसर नहीं बन रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि सूरत में चुनाव स्थगित किए जाएं. सिंघवी ने कहा कि सूरत संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन उनके प्रस्तावकों के इस दावे के बाद रद्द किया गया कि उन्हें कुंभानी को नामांकित करने के लिए मजबूर किया गया। अभिषेक मनु सिंघवी प्रस्तावकों के लापता होने और उनका अपहरण किए जाने की भी आशंका जताई।