नरसिंहानंद गिरि विवादित बयान पर बोले CM योगी-'अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य, विरोध के नाम पर नहीं चलेगी अराजकता'
महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। प्रत्येक नागरिकों के मन में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव होना जरूरी है।
महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। CM योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों के मन में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव होना जरूरी है। सीएम योगी ने ये बातें सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी , अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्थान की समीक्षा करते हुए कहीं। योगी ने आराजक तत्वों पर नकेल कसते हुए कहा कि विरोध के नाम पर तोड़-फोड़ करना, अराजकता मचाना और आगजनी करना ये भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने कुछ दिन पहले विवादित बयान दिया था। उनके बयान से गुसाए एक धर्म विशेष के लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए और भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया। नरसिंहानंद गिरि महाराज के विवादित बयान से पूरे देश में गुस्सा देखते को मिल रहा है। इस माले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी को सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अदालत से समन, जानिए क्या पूरा मामला ये भी पढ़ेंः इकरा हसन की यति नरसिंहानंद के खिलाफ NSA की मांग, देश भर में विरोध, जानें पूरा मामला