क्या पीरियड्स होने के बावजूद प्रेग्नेंट हो सकती है महिला? जरा भी संदेह होने पर करें ये काम

कई मामलों में महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भी पीरियड्स हो सकते हैं। या कहें कि पीरियड्स होने के बावजूद प्रेग्नेंसी हो सकती है।

Update: 2025-06-08 07:27 GMT
अक्सर प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पीरियड्स बंद हो जाते हैं। दरअसल, जैसी ही महिलाएं कंसीव करती हैं, वैसे ही मासिक धर्म चक्र डिलीवरी होने तक बंद हो जाता है। हालांकि, कई केसेस में महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भी पीरियड्स हो सकते हैं। लेकिन यह बहुत रेयर मामलों में होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताते हैं।

क्या पीरियड्स के दौरान भी हो सकती है प्रेग्नेंसी?

दरअसल, जब पीरियड्स होते है, तो इसका मतलब यह होता है कि प्रेग्नेंसी नहीं हुई है और गर्भाशय की परत बाहर निकल रही है। लेकिन कुछ केस में पीरियड्स होने पर भी प्रेग्नेंसी हो सकती है, जो भ्रमित करने वाली स्थिति होती है।

किन मामलों में होता है ऐसा?

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग: यह ब्लीडिंग तब होती है, जब स्पर्म और एग्स फर्टाइल हो जाते हैं। इसे निषेचित अंडाणु करते हैं। जब यह गर्भाशय में चिपकता है, तो हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है। इसे कई महिलाएं पीरियड्स समझ लेती हैं, लेकिन यह पीरियड्स की तरह बिल्कुल नहीं होता है। यह हल्के धब्बे की तरह हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग हार्मोन्स के असंतुलन के कारण भी हो सकती है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह बहुत हल्का होता है।
ओव्यूलेशन का जल्दी या देर से होना:
वैसे तो महिलाओं में ओव्यूलेशन एक निश्चित समय अवधि में होता है। दरअसल, जब एग ओवरी से रिलीज होता है, तो उसे ओव्यूलेशन कहते हैं। इस दौरान फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंसी के ज्यादा चांसेंस रहते हैं। लेकिन यदि यह क्रिया जल्दी या बाद में होती है, तो इससे ब्लीडिंग की संभावना हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान ये लक्षण दिखें, तो करें ये काम

पीरियड्स के बाद भी अगर आपको थकान, मतली और ब्रेस्ट में बदलाव हो या फिर मूड स्विंग्स दिखाई दे, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको असामान्य ब्लीडिंग हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर आपको जरा भी शक है, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट करना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें:
Tags:    

Similar News