BOYFRIEND GIRLFRIEND FIGHT : खून से सनी रीवा में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर किया घातक वार, खून से लथपथ पहुंचे अस्पताल
BOYFRIEND GIRLFRIEND FIGHT: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में खून से सनी अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। यहां एक प्रेमी और प्रेमिका मिले और अचानक एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। इस दिल दहला देने वाली घटना में प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया जिसमें दोनों लहूलुहान हो गए। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर शाम खून से लथपथ एक युवक और युवती रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान युवक के गर्दन से तेज खून निकल रहा था। उस पर धारदार हथियार से वार किया गया था। वहीं, युवती के सिर और हाथों में गंभीर घाव के निशान थे। घायल युवक-युवती के परिजनों से बात की गई तो वे इधर-उधर की बातें बताने लगे। युवती के परीजनों का कहना था कि बुधवार दोपहर वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। वहीं, अतरैला थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक खरे ने बताया कि यूवक और युवती घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। युवक के गले, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें देखी गईं हैं। इस संदर्भ में युवती से बयान लिया जा रहा है। वहीं, युवक की गर्दन में भी गंभीर घाव होने से वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार, घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। पनवार थाना क्षेत्र के युवक की बहन की शादी अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। इसके बाद से युवक का उस गांव में आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान वहां रहने वाली एक युवती, युवक के संपर्क में आ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।