किश्तवाड़ से जीतीं BJP की शगुन परिहार, आतंकवादियों ने कर दी थी पिता और चाचा की हत्या
जम्मू-कश्मीर की किश्तवाड़ विधानसभा सीट से बीजेपी नेता शगुन परिहार जीत गई हैं। शगुन ने किश्तवाड़ सीट पर 521 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। बता दें कि शगुन परिहार वही हैं जिनके पिता और चाचा की 2018 में आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
जम्मू-कश्मीर की किश्तवाड़ विधानसभा सीट से बीजेपी नेता शगुन परिहार जीत गई हैं। शगुन ने किश्तवाड़ सीट पर 521 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। बता दें कि शगुन परिहार वही हैं जिनके पिता और चाचा की 2018 में आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। बीजेपी का शगुन परिहार को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय सही साबित हुआ। किश्तवाड़ एक मुस्लिम बाहुल क्षेत्र है। लेकिन तब भी शगुन परिहार को जीत मिली और वो भी एक मुस्लिम नेता को पछाड़ कर। बीजेपी ने शगुन परिहार को इस लिए चुना था कि वह इस बड़े मुस्लिम समुदाय और छोटे हिंदू जनसंख्या दोनों को आकर्षित कर सकती हैं और ऐसा हुआ भी। पीएम मोदी ने कहा, "हमारी बेटी शगुन परिहार के पिता और चाचा की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। हमने उन्हें किश्तवाड़ से उम्मीदवार बनाया है। वह सिर्फ हमारी उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि आतंकवाद को खत्म करने की बीजेपी की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण हैं।" वहीं भाजपा ने अब तक 27 सीटें जीतीं हैं। मेहबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने तीन सीटें हासिल कीं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आश्चर्यजनक रूप से जम्मू-कश्मीर में खाता खोला है। यहां मेहराज मलिक ने डोडा में जीत दर्ज की है। ये भी पढ़ेंः Jammu kashmir Election result: जम्मू में चला केजरीवाल का झाडू, इस सीट पर AAP ने BJP को हराया