Varun Gandhi ने टिकट कटने के बाद पीलीभीत के लोगों के लिए लिखा भावुक पत्र, "मैं लोगों की सेवा के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार...
Varun Gandhi Letter: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव में का टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने एक भावुक पत्र पीलीभीत की जनता के नाम लिखा है। जिसमें पीलीभीत के लोगों के लिए आगे भी उपलब्ध रहने और संघर्ष करने की बात कहीं है। यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी पार्टी पीलीभीत की जनता को पत्र वरुण गांधी ने गुरुवार को पीलीभीत की जनता के नाम चिट्ठी में लिखा कि पीलीभीत वासियों को मेरा प्रणाम आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं, तो अनगिनत यादों ने मुझे भावुक कर दिया है, मुझे वो 3 साल का छोटा सा बच्चा याद आ रहा है, जो अपनी मां की उंगली पकड़कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था, उसे कहां पता था एक दिन यह धरती उसकी कर्मभूमि और यहां के लोग उसका परिवार बन जाएंगे।
प्रणाम पीलीभीत 🙏 pic.twitter.com/D6T3uDUU6o
— Varun Gandhi (@varungandhi80) March 28, 2024