बिहार जहरीली शराब कांड: बोले पप्पू यादव- 'ये मौत नहीं बल्कि हत्या, सत्ता में आया तो...'
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के सारण और सिवान में जहरीली शराब से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को हत्या करार देते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
बिहार के सारणा और सिवान में जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पूर्णिया के निर्दलिय सांसद पप्पू यादव सारण और सिवान में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने उनकी पीड़ा को सुना और आर्थिक मदद के रूर में प्रत्येक परिवार को दस-दस हजार रुपए दिए।
'यह मौत नहीं बल्कि हत्या'
पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है। इससे बड़ी दुखद घटना नहीं हो सकती। इस कृत्य में जो भी शामिल है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में, जिस तरह तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में कार्रवाई की गई, उसी तरह यहां भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में संलिप्पत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आजीवन कारावास भेजा जाएगा।#WATCH | Siwan | On Bihar hooch tragedy, independent MP from Purnia Pappu Yadav says, "When the government changes the policy from time to time, then why does the government not make any law (regarding illicit liquor)? If I ever come to power, the first thing I will do is to give… pic.twitter.com/ri6LjQKneb
— ANI (@ANI) October 18, 2024