Arvind Kejriwal: केजरीवाल पर दिल्ली हाईकोर्ट कल करेगा फैसला, मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल..?
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल शराब घोटाले मामले में फिलहाल हिरासत में हैं। शराब घोटाले के आरोप में हिरासत में रखे गए केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की। जिस पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगी। दिल्ली के सीएम को कल राहत मिलेगी या फिर मुश्किल बढ़ेगी..? सभी की निगाहें अब मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। हाल ही में इस मामले में आप नेता संजय सिंह को राहत मिली थी।