April Fool's Day 2024: आखिर 1 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है फूल डे, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत
April Fool's Day 2024: हर साल 1 अप्रैल को 'अप्रैल फूल डे' यानी मूर्ख दिवस (April Fool's Day 2024) के तौर पर मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है जब दोस्त, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और परिवार के सदस्य एक दूसरे से हंसी मजाक करते है और एक दूसरे को मूर्ख बनाने की भी कोशिश करते है। फिर फूल बनने पर खूब खिल्ली भी उड़ाते हैं। शायद आपने भी अपने जीवन में एक ना एक बार तो ये खेल खेला ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मूर्ख दिवस हर साल 1 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है और कैसे हुई इस दिन की शुरूआत? तो आइए आज हम आपको इससे जुड़े सवालों के जवाब :- वैसे तो इसकी शुरूआत कैसे हुई और कब हुई, इसकी एकदम सही जानकारी तो मिल पाना मुश्किल है। लेकिन इस दिन से जुड़ी कई प्रकार की कहानियां प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक कहानी के अनुसार अप्रैल फूल डे की शुरूआत करीब 1381 में हुई थी। कहा जाता है कि उस समय के राजा रिचर्ड जीती और बोहेमिया की रानी एनी ने पूरे नगर में घोषणा करवा दी कि वह दोनों 32 मार्च 1381 को सगाई करने जा रहे है। दोनों की सगाई की खबर सुन पूरी प्रजा खुशी से झूम उठी। लेकिन लोगों के समझ में आया कि 31 मार्च 1381 का दिन तो होता है लेकिन 32 मार्च तो कभी आता ही नहीं है। इससे प्रजा समझ गई कि राजा-रानी द्वारा उन्हें मूर्ख बनाया गया है। तभी से 32 मार्च यानी 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस यानी फूल डे के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन कई कहानियों में अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1392 से मानी गई है। पूरी दुनिया में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट करते है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी देशों में 12 बजे तक अप्रैल फूल डे ही मनाया जाता है। वहीं कनाडा, अमेरिका, रूस और बाकी यूरोपीय देशों में 1 अप्रैल को दिनभर अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। खबरों की मानें तो भारत में फूल डे की शुरूआत 19वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा की गई थी और तभी से भारत में फूल डे मनाया जाता है।