Amitabh Bachchan Hospitalized: 81 साल की उम्र में बिग बी की हुई एंजियोप्लास्टी,पैर में खून का जम गया था थक्का
Amitabh Bachchan Hospitalized: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Hospitalized) की आज, शुक्रवार सुबह अचानक से सांस लेने मे तकलीफ की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई। जानकारी के अनुसार उनके पैर में खून का थक्का जम गया था। आज सुबह 6 बजें भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था। इसी बीच में अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि आपका हमेशा आभार। इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे है अपनी सर्जरी होने के बाद अमिताभ ने अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस पैर की सर्जरी हुई है। बिग के पोस्ट करने के बाद उनके कई फैंस ने उनके प्रति अपनी चिंता जाहिर की। सभी फैंस उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है। एक फैंन से उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द ठीक हों। वहीं एक फैंस ने कहा कि एंजियोप्लास्टी के बाद आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना सर।। वहीं एक फैंस ने कहा कि आपके स्वस्थ होने के संबंध में जल्द ही अगले ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं।
T 4950 - in gratitude ever ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2024