Rajasthan Accident: कार और ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Rajasthan Accident: झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी राजस्थान के अकलेरा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के खिलचीपुर गए थे। वहां बारात के बाद सभी एक कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी झालावाड़ के अकलेरा-पचोला के पास हादसे का शिकार हो गए। यह भी पढ़़े: पीएम मोदी की राजस्थान के जालौर और बांसवाड़ा में रैली, तो राहुल गांधी की सतना और रांची में जनसभा
नौ लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
बारात से वापसी के समय झालावाड़ के अकलेरा (Rajasthan Accident) थाना क्षेत्र के पचोला के समीप एनएच 52 पर मारुति वैन की सामने से आ रही एक टैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल मेें इलाज जारी है।Jhalawar News: MP से लौट रही थी बारात, दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत | Rajasthan First#accident #RoadAccident #RajasthanNews #MPNews #jhalawar #RajasthanFirst pic.twitter.com/nWlG0spvcZ
— Rajasthan First (@Rajasthanfirst_) April 21, 2024