6 year old child murder in Betul: बैतूल में 6 साल के बच्चे की बीयर की बॉटल से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
6 year old child murder in Betul: बैतूल। मध्य प्रदेश में क्राइम दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। क्राइम की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है एमपी के बैतूल से। यहां पर एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आखिर छह साल के मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा होगा? जानकारी के मुताबिक बच्चा स्कूल गया हुआ था, जब वह घर वापिस पहुंचा तो आरोपी ने बियर की बोतल तोड़कर बच्चे का गला रेत दिया, जिससे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी शव को खंडहरनुमा जगह पर फेंककर भागने लगा। आरोपी के हाथ खून से सने हुए थे, जब लोगों ने उसे इस तरह जाते हुए देखा तो उसे पकड़कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मासूम का गला रेत देख पुलिस वाले भी सन्न रह गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।