जानें 'ऑस्कर' अवॉर्ड से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, आखिरी जानकर यकीन नहीं होगा
सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड 'ऑस्कर' के बारे में ऐसी ढेर सारी रोचक बाते हैं, लेकिन हम आपको 10 बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अब तक अनजान होंगे।
Interesting Facts About Oscar award: 'एकेडमी अवॉर्ड्स' यानी 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन है, जिस पर पूरी दुनिया की फिल्मी हस्तियों और फैंस की नजरें टिकी होती हैं। हो भी क्यों ना, जब किसी व्यक्ति को उसके काम के लिए ग्लोबली सराहा जाता है, तो न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होती है। खैर, बात करें ऑस्कर की तो, इस बार 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन के इतने साल बीत जाने के बाद भी कुछ लोग शायद यह नहीं जानते होंगे कि कैसे इस अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। कैसे इसे 'ऑस्कर' नाम दिया गया और इसका पूरा इतिहास क्या है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको 'ऑस्कर' से जुड़ी 10 ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts About Oscar) बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने पहले नहीं सुनी होंगी। तो आइए बताते हैं- 6. 'ऑस्कर अवॉर्ड' के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई विजेता अपनी ट्रॉफी बेचना चाहे, तो वह इसे सिर्फ एकेडमी को ही बेच सकता है, वह भी सिर्फ 1 डॉलर में। 7. साउंड मिक्सर kevin o'connell एक इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिन्हें 'ऑस्कर अवॉर्ड' के लिए 20 बार नॉमिनेट किया गया। फिर भी, वह एक भी बार अवॉर्ड जीत नहीं पाए। 8. ऑस्कर के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 लोग ही ऐसे है, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को लेने से मना किया है। 9. 1989 से पहले अवॉर्ड विजेता का नाम अनाउंस करने के लिए 'And the winner is...' कहा जाता था। इसे बाद में 'And the oscar goes to...' बोला जाने लगा। 10. एकेडमी अवॉर्ड्स का नाम 'ऑस्कर' अकादमी लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक ने रखा था, क्योंकि उन्हें यह ट्रॉफी अपने अंकल ऑस्कर जैसी लग रही थी। यह भी पढ़ें: