युविका चौधरी ने आईवीएफ के जरिए दिया था बेटी को जन्म, बताया- 'नेचुरली कंसीव करने में क्या थी दिक्कत?'

हाल ही में, एक्ट्रेस युविका चौधरी ने बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए आईवीएफ का रास्ता क्यों अपनाया था। आइए आपको बताते हैं।

Pooja
Published on: 30 May 2025 12:18 PM IST
युविका चौधरी ने आईवीएफ के जरिए दिया था बेटी को जन्म, बताया- नेचुरली कंसीव करने में क्या थी दिक्कत?
X
टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के 6 साल बाद एक बेटी की पैरेंट्स बने हैं। हालांकि, यह युविका की नेचुरल प्रेग्नेंसी नहीं थी। उन्होंने मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। अब, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के साथ-साथ यह भी बताया कि उन्होंने आईवीएफ क्यों चुना था।

युविका चौधरी नेचुरली कंसीव क्यों नहीं कर पाईं?

हाल ही में, नयनदीप रक्षित के साथ हुए इंटरव्यू में युविका चौधारी ने बताया कि उन्होंने आईवीएफ का रास्ता क्यों चुना था। युविका ने कहा, ''हम दोनों का शेड्यूल काफी अलग था। ओव्यूलेशन विंडो के दौरान हम दोनों में से कोई न कोई ट्रैवल कर रहा होता था। जब हमने नेचुरली ट्राई किया तो वो भी नहीं हुआ। मुझे लगा ये किसी की नजर की वजह से तो नहीं है।''

युविका ने आईवीएफ का रास्ता चुनने की बताई वजह

युविका ने खुलासा किया कि एक डॉक्टर ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। ऐसे में वह बहुत डर गई थीं। हालांकि, दूसरे डॉक्टर के कहने पर उन्होंने आईवीएफ का रास्ता चुना। युविका ने कहा, ''मैं जब डॉक्टर के पास गई थी तो उन्होंने मुझे डरा दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं मां नहीं बन सकती हूं। मैं काफी घबरा गई थी। मैंने परेशान होकर प्रिंस से कहा था कि बच्चा प्लान करते हैं।'' हालांकि, दूसरे डॉक्टर ने युविका को एग्स फ्रीज करने की की सलाह दी थी। युविका ने कहा, ''दूसरे डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने मुझे एग फ्रीज करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि यह हमारा पहला और आखिरी ट्राय होगा। दरअसल, इस प्रोसेस में कई इंजेक्शन लगते हैं।'' युविका ने बताया कि इस प्रोसेस के लिए पहले उन्हें खुद को तैयार करना था।

आईवीएफ के पहले ही प्रयास में प्रेग्नेट हो गई थीं युविका

बता दें कि जब युविका ने आईवीएफ के लिए ट्राय किया, तो उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई थी। यह उनके लिए जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल था। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने खुद पूरी रिपोर्ट पढ़ी थी और वह रोने लगे थे। यह उनकी जिंदगी का सबसे हैप्पी मोमेंट था। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story