जासूसी केस में ज्योति मल्होत्रा का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं निर्दोष हूं’

Sunil Sharma
Published on: 29 May 2025 2:34 PM IST
जासूसी केस में ज्योति मल्होत्रा का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं निर्दोष हूं’
X
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। हिसार की रहने वाली ज्योति ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है। अब यह मामला सिर्फ कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया है। ज्योति की तरफ से वकील कुमार मुकेश ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया, “ज्योति ने कल ही मुझे वकील नियुक्त किया है और कोर्ट में वकालतनामा दाखिल कर दिया गया है। हमने संबंधित दस्तावेज मांगे हैं जो कानून के मुताबिक मिल जाएंगे।”

ज्योति के वकील ने कही यह बात

अब तक जांच में मोबाइल, लैपटॉप और बैंक स्टेटमेंट जब्त किए जा चुके हैं। वकील का कहना है कि जब तक पुलिस पूरी जांच नहीं करती और चार्जशीट दाखिल नहीं होती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ज्योति को आईएसआई से पैसे मिले थे? इस पर वकील ने कहा, “ब्लॉगर हैं तो पैसे आना सामान्य है, लेकिन ये पैसे कहां से आए, ये जांच का विषय है।” Jyoti Malhotra Case

यूट्यूबर के पिता ने भी किया बेटी का बचाव

इस बीच, ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने भी अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा कि वह निर्दोष है और भावुक स्वर में बताया कि उन्होंने जेल में अपनी बेटी से मुलाकात की है। अब सबकी नजरें इस हाई-प्रोफाइल केस की अगली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या वाकई ज्योति बेकसूर है या परदे के पीछे कुछ और? यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाल ही पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को छानबीन के दौरान कई ऐसी जानकारी भी मिली थी जिनसे स्पष्ट हो रहा था कि यूट्यूबर के पाक अफसरों के साथ अच्छे संबंध थे तथा वह भारत की गतिविधियों को अपने वीडियो के जरिए पाक खुफिया एजेंसी के साथ शेयर कर रही थी।
यह भी पढ़ें:
Jyoti Malhotra Case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में बड़ा खुलासा, सारे वीडियोज में सुरक्षा एजेंसियों को मिला खास पैटर्न Jyoti Malhotra: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स से मिली थी ज्योति मल्होत्रा ‘पाकिस्तान लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है’ – जासूसी आरोपों में फंसी ज्योति मल्होत्रा का वीडियो वायरल
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story