तांबे के बर्तन में हल्दी का पानी पीने से आपको मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

तांबे के बर्तन में पका खाना हो या उसमें रखा पानी, सभी के कई फायदे हैं। सदियों से लोग इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

Jyoti Patel
Published on: 6 May 2025 3:22 PM IST
तांबे के बर्तन में हल्दी का पानी पीने से आपको मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
X
Benefit of Copper Vessel: तांबे के बर्तन में पका खाना हो या उसमें रखा पानी, सभी के अपने-अपने कई फायदे हैं। सदियों से लोग इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी फायदेमंद होता है। यह पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी दिल, किडनी और आंखों के लिए सबसे अच्छा होता है। इसमें एंटी-एजिंग प्रभाव भी होते हैं जो आपको जवां बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

पाचन के लिए होता है अच्छा

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। दरअसल, तांबा पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है और पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से बचाता है।

इम्युनिटी होती है स्ट्रांग

तांबा एक ऐसा खनिज है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। तांबे के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा की रंगत निखरती है और झुर्रियां कम होती हैं। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

इन्फेक्शन से बचाव (Benefit of Copper Vessel)

तांबे में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही तांबे के बर्तन में पानी पीने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। क्या हम पूरे दिन तांबे का पानी पी सकते हैं? तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद तो है, लेकिन हर समय नहीं। क्योंकि इससे शरीर में अतिरिक्त तांबा हो सकता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, इस बोतल में रोजाना पानी भरकर रखने से जंग भी लग सकती है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका

तांबे के बर्तन को साफ रखना बहुत जरूरी है। तांबे के बर्तन में पानी को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। 15-20 दिन तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद दो या तीन दिन का ब्रेक लें ये भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story