इन घरेलु तरीको से मिलेगी आपको पिंपल से मुक्ति, नहीं पड़ेगी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट की जरूरत

लोग अपनी स्किन को लेकर काफी सेंसटिव हो गए हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कील-मुंहासों की समस्या आम हो गई हैं।

Jyoti Patel
Published on: 10 April 2025 12:36 PM IST
इन घरेलु तरीको से मिलेगी आपको पिंपल से मुक्ति, नहीं पड़ेगी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट की जरूरत
X
Home Remedies For Pimples:आजकल लोग अपनी स्किन को लेकर काफी सेंसटिव हो गए हैं। वहीं अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण स्किन से जुडी परेशानियां जैसे कील-मुंहासों की समस्या आम हो गई हैं। जिसके लिए लोग तरह-तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोई रिजल्ट नहीं मिल पाता है। पिंपल्स की समस्या आजकल अधिकतर लोग परेशान है। इसका मुख्य कारण असंतुलित दिनचर्या के साथ पेट साफ न होने, शरीर में किसी हार्मोनल बदलाव भी होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे आप घर बैठे पिम्पल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद

कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने में में शहद काफी मददगार होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिससे पिंपल्स कम होते है। इसके लिए आपको पिंपल्स पर शहद की कुछ बूंदे लगाकर रातभर के लिए छोड़ देनी हैं और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लेना है। इसके बाद आपको अपने चेहरे पर फर्क जरूर नज़र आएगा।

ग्रीन टी (Home Remedies For Pimples)

ग्रीन टी सिर्फ सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। पिंपल्स पर इसे यूज करने के लिए आप इसके टी बैग को एक कप पानी में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासों के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मददगार होते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हेल्दी और पिंपल फ्री स्किन के लिए एलोवेरा जेल भी किसी औषधि से कम नहीं है। इसके अलावा एलोवेरा बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इसको बालो में लगाने से हेयरफॉल तो कम होता ही है, साथ ही बाल चमक के साथ मजबूत भी बनते हैं। एलोवेरा के उपयोग से चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हटाया जा सकता है। इसलिए रात में सोते वक्त इसे चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। आपको अपने चेहरे में अंतर दिखाई देगा।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story