योगी का झारखंड में आलमगीर आलम पर तीखा हमला, औरंगजेब से की तुलना

योगी का झारखंड में आलमगीर आलम पर तीखा हमला, औरंगजेब से की तुलना

Girijansh Gopalan
Published on: 5 Nov 2024 4:05 PM IST
योगी का झारखंड में आलमगीर आलम पर तीखा हमला, औरंगजेब से की तुलना
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड के कोडरमा में मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने कहा कि आज क्या हो रहा है झारखंड में, मैं देख रहा था कि एक आलमगीर आलम थे। उन्होंने आगे कहा कि जैसे औरंगजेब ने देश को लूटा था, देश के पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था। वैसे आलमगीर ने झारखंडवासियों के पैसे को लूटा है, उनके घर से गड्डियां निकली हैं।

छठ महापर्व की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी है। वहीं चुनाव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा को लेकर पहले लोग क्या कहते थे, लेकिन नतीजे क्या आए? ये सभी लोगों ने देखा है।

माफियों को खत्म कर देगी बीजेपी

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि माफिया का उपचार केवल बीजेपी है। 2017 से पहले यूपी में माफिया सीना तानकर चलते थे, जिनके लिए गरीब की कोई कीमत नहीं थी, नौजवान की कोई कीमत नहीं थी, बहन-बेटियों का सम्मान नहीं था। लेकिन 2017 के बाद जब यूपी के बुलडोजर ने चलना प्रारंभ किया, आज आप देखते होंगे कि दुर्दांत भू-माफिया यूपी की धरती को छोड़ चुके हैं, कुछ तो जेल में हैं, कुछ तो राम नाम सत्य है कि यात्रा पर भी चले गए हैं।

झारखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सरकार सरकारी नौकरियां नहीं दे पाए थे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी झारखंड में पांच साल के अंदर पांच लाख नौजवानों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने को कह रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी देश की सुरक्षा की गारंटी है, बीजेपी देश के स्वाभिमान की गारंटी है। बीजेपी विरासत और विकास के सम्न्वय की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि आप लोग एक बार अयोध्या आइए। जब ये कांग्रेस के लोग थे, तब अयोध्या में कितनी खराब व्यवस्था थी, अराजकता थी। राम मंदिर निर्माण नहीं हो, इसके लिए रोड़े अटकाए जाते थे। लेकिन अयोध्या में पांच सौ वर्षों के बाद आपने भव्य दीपोत्सव देखा होगा। हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है।

मथुरा को लेकर कही बड़ी बात

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में एक बात कही थी कि ये तो एक शुरुआत है, शुरुआत, आपने इशारा समझ लिया होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने जनता से कहा कि आप सभी को काशी, अयोध्या और मथुरा में दर्शन के लिए आह्वान करता हूं।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story