UP: 'सपा से आदर्श आचरण की अपेक्षा व्यर्थ, लेकिन...' योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Vivek Chaturvedi
Published on: 19 May 2025 9:57 PM IST
UP: सपा से आदर्श आचरण की अपेक्षा व्यर्थ, लेकिन... योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
X
Yogi Adityanath On SP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सपा पर निशाना साधा। (Yogi Adityanath On SP) CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा की। वहीं सपा को मर्यादित भाषा बनाए रखने की नसीहत भी दे डाली। योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा? जानिए...

'सपा से आदर्श आचरण की अपेक्षा नहीं...'

उत्तर प्रदेश में सियासी गरमागरमी का माहौल बना हुआ है। इस बीच इस सियासी बयानबाजी में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी से आदर्श आचरण की अपेक्षा करना व्यर्थ है। मगर सभ्य समाज उनके अभद्र वक्तव्य सहन नहीं कर सकता।
Yogi Adityanath On SP

योगी आदित्यनाथ ने सपा को दी नसीहत

CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को एक नसीहत भी दी। योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की अच्छी तरह समीक्षा करनी चाहिए। इसके साथ समाजवादी पार्टी यह भी सुनिश्चित करे कि उनके सोशल मीडिया हैंडल की भाषा मर्यादित और संयमित हो। समाजवादी पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस टिप्पणी के बाद यूपी में सियासी पारा और चढ़ सकता है।

UP में क्यों गरमा रही सियासत?

उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर चल रहे सियासी बयानबाजी का कारण सपा की ओर से किए गए कुछ पोस्ट हैं। सपा के सोशल मीडिया हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ कुछ पोस्ट किए गए थे। इनमें बृजेश पाठक पर की गई एक टिप्पणी के लिए ब्राह्मण महासभा ने विरोध भी जताया और समाजवादी पार्टी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की थी। इसके बाद अब इस मामले में योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर सपा पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें: 'विदेश मंत्री के बयान का निकाला गलत संदर्भ' राहुल गांधी की टिप्पणी पर क्या बोले विदेश सचिव?
यह भी पढ़ें:  भारतीय रुपए ने लगाई छलांग...डॉलर धड़ाम ! क्या कह रहे मार्केट के एक्सपर्ट?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story