दिल्ली में यमुना की अब बदलेगी तस्वीर, सरकार ने क्रूज चलाने की करी तयारी

दिल्ली सरकार यमुना नदी को संवारने पर खास ध्यान दे रही है। अब नदी के एक तय हिस्से में क्रूज चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Vyom Tiwari
Published on: 2 March 2025 8:43 AM IST
दिल्ली में यमुना की अब बदलेगी तस्वीर, सरकार ने क्रूज चलाने की करी तयारी
X
दिल्ली में यमुना नदी को खूबसूरत और साफ-सुथरा बनाने के लिए बीजेपी सरकार खास ध्यान दे रही है। सरकार यहां टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यमुना में क्रूज चलाने की योजना बना रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत वजीराबाद बैराज से जगतपुर शनि मंदिर तक करीब 6 किलोमीटर के हिस्से को विकसित किया जाएगा, जहां टूरिस्ट क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाले क्रूज ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी, जो इनका संचालन करेंगे। इस क्रूज की यात्रा कुल 7-8 किलोमीटर की होगी। ऑपरेटर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा बनी रहे।

नदी में क्रूज से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही है। इसे इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI), दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), डीटीटीडीसी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से लागू किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ जल परिवहन प्रणाली विकसित करना है। दिल्ली जल बोर्ड के सहयोग से IWAI और DDA इसे संचालित करेंगे। वहीं, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी, नेविगेशनल सहायता और चार्जिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे जल परिवहन को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके।

क्रूज में बैठ सकेंगें इतने यात्री

नई सर्विस के तहत शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड क्रूज चलाए जाएंगे। इनमें 20 से 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ये क्रूज लगभग 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे। क्रूज में यात्रियों की सुविधा के लिए इनबोर्ड बायो-टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और सुरक्षा जैकेट जैसी सुविधाएँ होंगी। क्रूज या तो पट्टे पर लिए जाएंगे या फिर कंपनी के स्वामित्व में होंगे, लेकिन उनकी उम्र दो साल से ज्यादा नहीं होगी। हर दिन कम से कम चार ट्रिप चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story