Yamuna Cleaning Meeting: यमुना की सफाई को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, ये है मास्टरप्लान!

Pushpendra Trivedi
Published on: 17 April 2025 5:31 PM IST
Yamuna Cleaning Meeting: यमुना की सफाई को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, ये है मास्टरप्लान!
X

Yamuna Cleaning Meeting: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यमुना नदी की स्थिति पर व्यापक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यमुना नदी की सफाई पर चर्चा की गई। साथ ही इसके कायाकल्प के लिए चल रही और भविष्य की योजनाओं पर भी जोर दिया गया। बैठक में एजेंसी की तरफ से तैयार कार्य योजना की समीक्षा की गई। इसमें नदी की सफाई के लिए तीन प्रमुख समय सीमाओं के तहत गतिविधियों को शामिल किया गया।

तीन गतिविधियों को किया शामिल

अल्पकालिक गतिविधियां (3 महीने) मध्यमकालिक गतिविधियां (3 महीने से 1.5 साल) दीर्घकालिक गतिविधियां (1.5 से 3 साल तक)

प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

मीटिंग में ड्रेनेज मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज मैनेजमेंट, सेप्टेज और डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, वेस्ट वास्ट ट्रीटमेंट (अपशिष्ट जल उपचार) के बुनियादी ढांचे की कमी की पहचान और निगरानी उपाय, यमुना नदी में जल प्रवाह को बेहतर बनाना, बाढ़ के मैदानों का संरक्षण, ग्रीन रिवर फ्रंट विकास (हरित नदी तट विकास), सार्वजनिक आउटरीच यानी सार्वजनिक जागरूकता को लेकर गहन विचार किया गया। साथ ही बैठक में इन सभी मुद्दों के लिए स्पष्ट समय सीमाओं और कार्यों पर चर्चा की गई। ताकि, यमुना नदी की सफाई और कायाकल्प की दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Yamuna Cleaning Meeting

चुनाव में यमुना का उठाया था मामला

बता दें कि यमुना नदी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का कचरा और रासायनिक पदार्थ मिलते हैं। वहीं, दिल्ली और अन्य आस-पास के शहरी इलाकों से बहुत सारा सीवेज सीधे यमुना नदी में जाता है। इन नालों का पानी बिना किसी सफाई के सीधे नदी में मिल जाता है, जिससे नदी का जल स्तर और भी अधिक गंदा हो जाता है। बीजेपी का दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर भी काफी गरम मुद्दा रहा।

यह भी पढ़ें:

Jaipur Car Accident: पति-पत्नी, बेटा-बहू और रिश्तेदार… खाटू श्याम जा रहे थे, ट्रेलर से टकराई कार, सभी की मौत!

Indian Railway: क्या बदल रहा है ट्रेन की तत्काल बुकिंग का टाइम? IRCTC ने दावे की खोल दी पोल!

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story