क्या अब धरती पर लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे! सिर्फ लड़कियों का ही होगा जन्म! जानिए क्या कह रही है ये रिपोर्ट

Shiwani Singh
Published on: 29 Aug 2024 9:06 AM IST
क्या अब धरती पर लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे! सिर्फ लड़कियों का ही होगा जन्म! जानिए क्या कह रही है ये रिपोर्ट
X
Y Chromosomes: जैसे-जैसे दुनिया प्रगति कर रही है, आधुनिकता की दौड़ में भाग रही है, वैसे-वैसे कई सारे बदलवा भी हो रहे हैं। कई बदलाव ऐसे भी हैं जो काफी भयावक हो सकते है। जिसमें से एक है Y क्रोमोसोम का लुप्त हो जाना। एक रिसर्च के मुताबिक Y क्रोमोसोम जो मनुष्यों के दो लिंग क्रोमोसोम में से एक है, लुप्त होने के कगार पर है। इस क्रोमोसोम के पूरी तरह से गायब हो जाने का मतलब है, भविष्य में लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे और पूरी दुनिया में सिर्फ लड़किंयां ही पैदा होगी।
क्या होता है Y क्रोमोसोम 
मनुष्य और ज्यादातर स्तनधारियों में दो क्रोमोसोम पाए जाते हैं। ये ही किसी व्यक्ति में लिंग का निर्धारण करते हैं। महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होते हैं। वहीं पुरुषों में एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है। Y क्रोमोसोम पुरुष ( लड़का) लिंग का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण होते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जिस दर से जीन का नुकसान हो रहा है, उस गति से Y क्रोमोसोम अगले 1.1 करोड़ वर्षों में पूरी तरह से गायब हो सकता है।
इतने सालों बाद खत्म हो जाएंगे मेल क्रोमोसोम
बता दें कि पिछले 166 मिलियन साल पहले जहां वाई क्रोमोसोम 900 था, जो अब घटकर केवल 55 रह गए हैं।यानी इस स्पीड से Y क्रोमोसोम अगले केवल 1 करोड़ वर्षों में बाकी बचे जीन भी खो देगा। इस संभावना ने मानव प्रजनन और प्रजातियों के अस्तित्व के भविष्य के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसा हो क्यों रहा है? एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाई क्रोमोसोम के कई पीढ़ियों के दौरान पूरी तरह से गायब होने का खतरा है। रिपोर्ट की माने तो पुरुषों के पास क्रोमोसोम की केवल एक कॉपी होती है, इसलिए उसे आनुवंशिक पुनर्संयोजन (Genetic Recombination) से गुजरने का मौका नहीं मिलता है। बता दें कि आनुवंशिक पुनर्संयोजन का मतलब हर पीढ़ी में होने वाले जीन का फेरबदल है। यह हानिकारक जीन उत्परिवर्तन को समाप्त करने में सहायता करता है। पुनर्संयोजन के बिना Y क्रोमोसोम जीन समय के साथ खराब होते जाते हैं। यही वजह है कि दुनिया में Y क्रोमोसोम खत्म हो रहा है।
हालांकि, कुछ उम्मीद अभी भी है!
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की छपी एक नए अध्ययन से पता चला है कि जापान में पाई जाने वाली एक कृंतक प्रजाति, कांटेदार चूहे ने अपने Y क्रोमोसोम के गायब होने के बाद एक नया पुरुष-निर्धारण जीन विकसित कर लिया। यह खोज मानव अस्तित्व के लिए आशा की किरण है, क्योंकि Y क्रोमोसोम के आने वाले लाखों वर्षों में लुप्त होने की संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः Hair Care Tips: घने, मुलायम और लंबे बाल चाहिए तो आज से ही अपना लीजिए ये 5 आदतें
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story