WPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, एलिस पेरी नहीं लेगी हिस्सा

Surya Soni
Published on: 30 Dec 2025 5:18 PM IST
WPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, एलिस पेरी नहीं लेगी हिस्सा
X
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को तगड़ा झटका लगा हैं। आरसीबी की स्टार बल्लेबाज़ एलिस पेरी ने इस बार लीग से अपना नाम वापस ले लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि व्यक्तिगत कारणों के चलते एलिस पेरी ने नाम वापस लिया हैं।

आरसीबी को लगा बड़ा झटका

बता दें महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम एलिस पेरी को माना जाता हैं। वो पिछले काफी सालों से क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुकी हैं। अब उनके टीम में नहीं होने से आरसीबी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं। अब आरसीबी की टीम ने पेरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है। सतघरे 30 लाख रुपये की प्राइस पर RCB की टीम में शामिल होंगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बुरी खबर

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बड़ा झटका हैं। उनकी टीम में शामिल स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड वूमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन से बाहर हो गई हैं। अभी उनके बाहर होने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है।

9 जनवरी से होगी शुरुआत

बता दें विमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी, जो 5 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का चौथा सीजन नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होगा। हाल ही में WPL 2026 का मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ था। ये भी पढ़ें: गुजरात जायंट्स का बड़ा एलान, एश्ले गार्डनर को सौंपी कप्तानी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story