WPL 2024: दिल्ली के खिलाफ मुंबई की रोमांचक जीत, संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दिलाई जीत

surya soni
Published on: 24 Feb 2024 8:59 AM IST
WPL 2024: दिल्ली के खिलाफ मुंबई की रोमांचक जीत, संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दिलाई जीत
X
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग का शुक्रवार को शानदार आगाज देखने को मिला। WPL 2024 के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम (WPL 2024) को चार विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक चला। जिसमें एस संजना ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। एक बार फिर क्रिकेट जगत में जावेद मियांदाद के छक्के की याद ताज़ा हो गई। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद संजना की जमकर तारीफ़ की।
दिल्ली के खिलाफ मुंबई की रोमांचक जीत:
महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन का आगाज बड़ा ही धमाकेदार देखने को मिला। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 172 रनों का विशाल स्कोर रखा। दिल्ली की तरफ से इस मैच में ऐलिस काप्सी ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रनों की पारी खेली। उनका साथ जेमिमा रोड्रिगेज ने खूब दिया। रोड्रिगेज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 42 रन बनाये। इस मैच में शेफाली वर्मा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गई। https://twitter.com/imfemalecricket/status/1761088095657832824 मुंबई इंडियंस को दिल्ली की टीम ने जीत के लिए 172 रनों का टारगेट दिया था। मुंबई के लिए इस मैच में यास्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद आखिर में यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था। एक समय लगा कि मुंबई की टीम यह मुकाबला हार जायेगी। क्योंकि मुंबई को आखिरी गेंद पर पांच रनों की दरकरार थी। लेकिन इसके बाद संजना ने करिश्माई छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहीं ये बात:
इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नज़र आई। हरमनप्रीत ने अपनी खिलाड़ी संजना की जमकर तारीफ़ की। मुंबई की कप्तान कौर ने कहा कि ''उसी की वजह से मैं आज पोडियम पर खड़ी हूं।'' महिला आईपीएल का यह मुकाबला बेहद रोमांचक देखने को मिला। फैन्स को उम्मीद है कि अब आने वाले अगले मैच भी इसी तरफ रोमांचक होंगे। यह भी पढ़े: तीसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली पूरी सीरीज से हुए बाहर!
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story