ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने पुतिन को किया फोन, वैश्विक घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा
Trump Putin Call: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है।
Trump Putin Call: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। हालांकि इन दोनों बड़े नेताओं की इस वार्ता में वैश्विक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। रसिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बातचीत की।
यूक्रेन युद्ध और ईरान संघर्ष पर चर्चा
बता दें रसिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत में वैश्विक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई है। यूक्रेन युद्ध और ईरान संघर्ष दोनों नेताओं ने बात की। पुतिन और ट्रंप ने लगभग एक घंटे तक बात की। ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष के मद्देनजर रूस और यूक्रेन के बीच दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।
ईरान के खिलाफ जंग जल्द खत्म करें अमेरिका: पुतिन
रसिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के राजनयिक सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि ''दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फ़ोन पर वार्ता हुई। पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़े गए युद्ध के जल्द से जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की अपील की। इस वार्ता के दौरान पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए मध्यस्थता के प्रयासों की सकारात्मक सराहना की।
इससे पहले दिसंबर में हुई थी फोन पर बातचीत
बता दें यह पहला मौका नहीं जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ़ोन पर पर इतनी लंबी चर्चा हुई है। पिछले साल दिसंबर में पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बातचीत हुई थी। ट्रंप पिछले काफी समय से रूस-यूक्रेन विवाद को निपटाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कई बार की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला हैं।


