अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका, टैरिफ को दिया गैरकानूनी करार

US Supreme Court: अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर जब से डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभाला है, तब से उन्होंने कई विवादित फैसले लिए हैं। दुनियाभर में डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों का जमकर विरोध भी हुआ

Surya Soni
Published on: 21 Feb 2026 10:24 AM IST
US Supreme Court
X

US Supreme Court: अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर जब से डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभाला है, तब से उन्होंने कई विवादित फैसले लिए हैं। दुनियाभर में डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों का जमकर विरोध भी हुआ, उसमें से एक अमेरिका की नई टैरिफ नीति भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर मनमर्जी और दबाव की रणनीति के तहत भारी भरकम टैरिफ लगाया था। लेकिन उनके टैरिफ का उनके ही देश में विरोध हुआ था और मामला अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया हैं।

टैरिफ को दिया गैरकानूनी करार

पिछले काफी समय से अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को लेकर मामला चल रहा था। अब कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अमेरिका में टैरिफ लगाने का अधिकार वहां की संसद को है। लेकिन ट्रंप ने युद्ध के समय की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर संसद की सहमति के बिना टैरिफ लगाया है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया हैं।

तमाम देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा

हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। इसको भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत बड़ा कदम बताया गया था, लेकिन अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद तमाम देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा की गई हैं। इसका मतलब अब भारत पर अमेरिका में आयात पर 18 के बजाय सिर्फ 10 फीसदी टैरिफ देना पड़ेगा।

दुनिया भर में पड़ा इसका असर

बता दें अमेरिका की सबसे बड़ी अदालत में 6 बनाम 3 के बहुमत के बाद ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी करार दे दिया गया हैं। पिछले छह महीनों में टैरिफ का असर पूरी दुनिया में देखने को मिला। रूस से तेल खरदीने के चलते ट्रंप ने अमेरिका पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और फिर दबाव बढ़ाने के लिए 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था, अमेरिकी कोर्ट ने इसको गलत करार दिया हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story