नहीं रुक रहा मिडिल ईस्ट में तनाव... ईरान के बंदर खमीर पर हमला, पांच लोगों की मौत

US Israeli Strike: भले ही अमेरिका ने ईरान पर हमले अगले 10 दिनों तक रोकने के एलान किया हो लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव की स्थिति विकराल रूप ले रही हैं।

Surya Soni
Published on: 29 March 2026 1:07 PM IST
US Israeli Strike
X

US Israeli Strike: भले ही अमेरिका ने ईरान पर हमले अगले 10 दिनों तक रोकने के एलान किया हो लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव की स्थिति विकराल रूप ले रही हैं। रविवार को एक बार फिर अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरानी शहर को निशान बनाया गया। बता दें होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित एक शहर बंदर खमीर पर पर बड़ा हमला किया गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में बड़ा नुकसान हुआ हैं और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

राजधानी तेहरान में भी जारी हमले

इजराइल ने लगातार ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि जल्द ही युद्ध खत्म होने को लेकर वार्ता होगी, ईरान ने अपनी हार मान ली। इसके साथ अमेरिका ने 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों पर रोक लगाई हैं। लेकिन दूसरी तरफ इजराइल के साथ मिलकर अमेरिका राजधानी तेहरान सहित कई ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।

हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया: इजरायली सेना

इजरायल द्वारा किये गए इस हमले के बाद ईरान की सेना में काफी गुस्सा नज़र आ रहा हैं। ईरान की सेना की तरफ से बयान में कहा गया कि ''इजरायल की तरफ से किये जा रहे ये हमले तनाव को और बढ़ा रहा है। जबकि दूसरी तरफ इजरायली सेना ने अपने बयान में दावा किया कि इस हमले के दौरान उन्होंने हथियार भंडारण और उत्पादन स्थलों को निशाना बनाया है।

खार्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट पर होगा कब्जा..?

बता दें कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा हैं कि अमेरिका खार्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा कर सकता हैं। अमेरिकी सरकार इन क्षेत्रों में कई हफ्तों से जमीनी युद्ध की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि ट्रंप राष्ट्रपति रहते हैं, तो वह किसी भी सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दे सकते हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story