Israel-Iran War: ईरान ने मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेसों पर बोला हमला, कई लोगों की मौत

Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद

Surya Soni
Published on: 28 Feb 2026 5:52 PM IST
Israel-Iran War: ईरान ने मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेसों पर बोला हमला, कई लोगों की मौत
X

Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। इसके बाद ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है।

इजरायल के हमले में 24 लोगों की मौत

ईरानी मीडिया के मुताबिक इजरायल की हालिया सैन्य कार्रवाई ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण हमले में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

ईरान का जवाबी हमला

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजरायली और US बेस पर हमला किया है, और उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है।

एअर इंडिया की सभी उड़ानें रद

एअर इंडिया से एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने मीडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। एअर इडिंया ने एक्स पर लिखा, 'मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story