ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- सारे तेल इंफ्रास्ट्रक्चर का कर देंगे खात्मा

US-Israel-Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग में लगातार हमले हो रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर ताकतवर हमले की बात कहीं।

Surya Soni
Published on: 14 March 2026 9:07 AM IST
Kharg Island
X

US Israel Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग में लगातार हमले हो रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर ताकतवर हमले की बात कहीं। डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हवाई हमले किए, जिसमें सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट किया गया। इस हमले के बाद ईरान की तरफ से भी अमेरिका को बड़ी धमकी मिली है। ईरानी सशस्त्र बलों ने कहा कि अमेरिका इन हमलों से बाज नहीं आएगा तो फिर हम उसके सारे तेल इंफ्रास्ट्रक्चर का खात्मा कर देंगे।

तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को नहीं किया नष्ट: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ''अभी मेरे आदेश पर, अमेरिकी सेनाओं ने सबसे ताकतवर हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के खर्ग द्वीप के सभी सैन्य लक्ष्य पूरी तरह नष्ट कर दिए।' लेकिन मैंने द्वीप पर तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को नहीं नष्ट करने का फैसला किया।

खर्ग द्वीप तेल निर्यात के लिए बेहद जरुरी

बता दें जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले की जानकारी दी तो ईरान भड़क उठा। क्योंकि ईरान के तेल निर्यात के लिहाज से खर्ग द्वीप काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इधर से 90 फीसदी ईरान का तेल निर्यात होता है। खर्ग द्वीप को ईरान के तेल निर्यात का टर्मिनल माना जाता है। यहां एक दिन में लगभग 70 लाख बैरल तेल लोड करने की क्षमता है। खर्ग द्वीप, जो ईरान के उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है।

अमेरिका के सारे तेल इंफ्रास्ट्रक्चर का कर देंगे खात्मा: ईरान

ईरान के लिए खर्ग द्वीप काफी अहम है। अब इस द्वीप तक अमेरिका सेना हमले कर रही है। ऐसे में अगर यहां तेल के भंडारों पर हमला होता है तो फिर स्थिति काफी भयावह हो सकती है। इसको लेकर ईरान ने कहा कि ''अगर हमारे ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया जाता है तो अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली कंपनियों के तेल और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को "तुरंत तबाह कर दिया जाएगा और राख के ढेर में बदल दिया जाएगा।"

Surya Soni

Surya Soni

Next Story