ईरान पर अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी, नतांज परमाणु केंद्र को भी बनाया निशाना!

Natanz Nuclear Site Attack: मिडिल ईस्ट में लगातार संकट बढ़ता ही जा रहा हैं। एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका ईरान पर हमलों से बाज नहीं आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी

Surya Soni
Published on: 21 March 2026 3:26 PM IST
Natanz Nuclear Site Attack
X

Natanz Nuclear Site Attack: मिडिल ईस्ट में लगातार संकट बढ़ता ही जा रहा हैं। एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका ईरान पर हमलों से बाज नहीं आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी लगातार इन दोनों देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को अंजाम दे रहा हैं। जैसे-जैसे जारी इस जंग में एक-एक दिन बीत रहा हैं वैसे-वैसे स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। ईरानी मीडिया ने दवा किया हैं कि आज सुबह इजराइल और अमेरिका ने हवाई हमले करते हुए नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया हैं।

नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला

ईरान के एक अख़बार के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने मिलकर नतांज परमाणु केंद्र पर जबरदस्त बमबारी की है। नतांज परमाणु केंद्र ईरान का प्रमुख यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट है, जो कि ईरान के मिडिल में इस्फहान प्रांत के पास मौजूद है। इस प्लांट को ईरान का मुख्य परमाणु केंद्र माना जाता है। समाचार एजेंसी ने बताया कि हालांकि इसमें कोई रेडियो एक्टिव लीक नहीं हुआ है और संयंत्र के आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है।

मिलाइलें और ड्रोन हमलों से लोग लहूलुहान

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच इस जंग को 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया हैं। फिलहाल इसका कोई हल निकलता नज़र नहीं आ रहा हैं। हर तरफ मिलाइलें और ड्रोन हमलों के निशान दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रहे इन हमलों में लोग लहूलुहान हो रहे है। इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान में जमकर मिसाइलें बरसा रहे हैं। ईरान भी जवाबी तबाही मचा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जंग में ईरान में 1 हज़ार से ज्यादा मौतों का दावा किया जा रहा हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story