डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को दी चेतावनी, कहा- ईरान में सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र उपाय
US-Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार कुर्सी संभाली हैं वो अपने फैसलों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब पिछले कुछ समय से ट्रंप ने ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई
US-Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार कुर्सी संभाली हैं वो अपने फैसलों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब पिछले कुछ समय से ट्रंप ने ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को जमकर घेर रखा हैं। अयातुल्ला अली खामेनेई भले ही अपने बयानों में इस बात का जिक्र नहीं करते हैं, लेकिन उनके अंदर ईरान में सरकार जाने का डर जरूर है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने एक बयान से ईरान में हलचल मचा दी हैं।
ईरान में सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र उपाय: ट्रंप
बता दें अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में मिडिल ईस्ट में युद्धपोतों की तैनाती बढ़ा दी है जिससे तनाव बढ़ने की पूरी संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को चेतावनी देते हुए कहा कि ''ईरान में सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र उपाय है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि कभी कभी डर भी जरूरी होता है। तेहरान में सत्ता परिवर्तन "सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है।''
ईरान के साथ परमाणु डील चाहता हैं अमेरिका
ईरान और अमेरिका में पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ा हुआ है। इसके पीछे कई कारण हैं, लेकिन एक कारण दोनों देशों के बीच परमाणु डील को भी माना जा रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ईरान जल्द उनके मुताबिक परमाणु डील के लिए सहमति दे, लेकिन दूसरी तरफ पहली वार्ता में ईरान ने इसको लेकर सहमति नहीं दी। ऐसे में अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 100 से ज्यादा फाइटर जेट, 50 गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर और हजारों सैनिक तैनात किए गए हैं।
बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम बंद नहीं करना चाहता ईरान
बता दें अमेरिकी और ईरान के अधिकारीयों में कुछ समय पहले ओमान में वार्ता हुई थी। लेकिन उस वार्ता का कोई हल सामने नहीं आया हैं। ईरान बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम बंद करने के लिए तैयार नहीं है, जबकि अमेरिका चाहता हैं ईरान मिसाइल प्रोग्राम बंद करें। अगर दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला लंबे समय तक चला तो मध्य पूर्व में क्षेत्रीय युद्ध छिड़ सकता है।


