अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने समझौते के लिए दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कई प्रमुख विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की पूरी तैयारी कर रखी है।

Surya Soni
Published on: 20 Feb 2026 9:13 AM IST
अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने समझौते के लिए दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
X

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कई प्रमुख विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की पूरी तैयारी कर रखी है। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौता करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने 10 दिन में समझौता नहीं किया तो फिर उसको गलत परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

ईरान से क्या चाहता है अमेरिका..?

बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी देते हुए कहा कि ''अमेरिका एक मजबूत परमाणु समझौता ईरान के साथ करना चाहता है और मिडिल ईस्ट की भलाई इसी में है कि ईरान शांतिपूर्वक समझौता करने के लिए राजी हो जाए। ईरान को पूरे मिडिल ईस्ट के अस्तित्व को खतरे में डालने का कोई हक नहीं है। लेकिन अगर ईरान ने अगले 10 दिन में समझौता नहीं किया तो अमेरिका को एक कदम आगे बढ़ाना होगा।

अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने ईरान के आसपास करीब 150 फाइटर जेट, 12 एयरक्रॉफ्ट करियर, कई युद्धपोतों की तैनाती कर दी है। इससे ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ गया है। इसको देखते हुए ईरान ने भी अमेरिकी हमलों से बचने के लिए अपने एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत किया है।

नेतन्याहू से मिलेंगे रूबियो

अमेरिका-ईरान में जंग की खबरों के बीच अब एक और बात की जानकारी मिल रही है कि अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो 28 फरवरी को इजरायल दौरा करेंगे। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो की इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुलाकात होगी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story