ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा दांव, रूस और भारत को मिलेगी बड़ी राहत, जानें पूरा मामला...
US India oil deal: ईरान के साथ जारी इजराइल और अमेरिका की जंग से कई देशों में तेल संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि दुनियाभर का 30 फीसदी तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है।
US India oil deal: ईरान के साथ जारी इजराइल और अमेरिका की जंग से कई देशों में तेल संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि दुनियाभर का 30 फीसदी तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। इसी रास्ते से भारत को भी तेल और गैस की सप्लाई मिलती है। हाल ही में भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया था। इससे भारत में भी तेल संकट आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता था, लेकिन अब अमेरिका ने एक बड़ा बड़ा दांव खेलते हुए रूस और भारत को बड़ी राहत दी है।
रूस से तेल खरीदने के लिए मिली 30 दिन की छूट
कुछ समय पहले जो अमेरिका भारत पर रूसी तेल आयात कम करने का दबाव बना रहा था, उसी ने अब भारत को अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट दी है। इससे भारत में अब इस जंग के बीच तेल की कमी नहीं होगी। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि ''वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट जारी कर रहा है।
रूस को कैसे मिलेगी बड़ी राहत..?
अमेरिका के इस फैसले से रूस को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से रूस के काफी तेल के टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं, उनको नए अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। ऐसे में अब जब भारत को अगले 30 दिन तक रूस से तेल खरीदने की छूट मिली हैं तो समुद्र में अटके रूसी तेल जहाजों को राहत मिलेगी। ईरान-इजरायल जंग के बीच अमेरिका के इस फैसले से अन्यकई देशों को भी फायदा मिल सकता हैं।
भारत के पास अगले 25 दिनों का भंडार!
इससे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने का असर भारत पर पड़ सकता था। क्योंकि भारत में तेल और गैस की करीब 50 फीसदी आपूर्ति इसी रास्ते से होती हैं। हालांकि अभी भारत में तेल को लेकर किसी तरह की परेशानी होती दिखाई नहीं दे रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी भारत के पास अगले 25 दिनों का तेल भंडार है। अब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की तीस दिन की छूट के फैसले से इस समस्या का आसानी से समाधान हो सकता हैं।


